शैक्षणिक भ्रमण पर रांची गये मॉन्टेसरी पैराडाइज के छात्र
गुमला, मई 17 -- घाघरा। मॉन्टेसरी पैराडाइज एकेडमी के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण दल बस से रांची रवाना हुआ। स्कूल निदेशक संजय भगत ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव देना है। भ्रमण के दौरान छात्र जगन्नाथ मंदिर, वाइल्ड पार्क समेत कई प्रमुख स्थलों का अवलोकन करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को झारखंड की संस्कृति, पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी मिलेगी। शिक्षकों की टीम भी छात्रों के साथ मौजूद है। जो सुरक्षा और मार्गदर्शन सुनिश्चित करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.