कोडरमा, अक्टूबर 6 -- डोमचांच। प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल, मसमोहना के 30 छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर रवाना हुआ। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बैजनाथ प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों से भरी बस को रवाना किया। शैक्षणिक भ्रमण दल का नेतृत्व जितेंद्र कुमार और भीम शंकर साव कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों तक सीमित ज्ञान से आगे ले जाकर व्यावहारिक, वैज्ञानिक एवं अनुभव आधारित शिक्षा से जोड़ना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...