साहिबगंज, मार्च 25 -- बरहरवा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बालक मध्य विद्यालय बरहरवा के छात्र-छात्राएं दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए बुधवार को रांची रवाना हुए। इस भ्रमण में विद्यालय के वर्ग आठ के कुल 11 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इनमें 7 छात्र एवं 4 छात्राएं हैं। प्रधानाध्यापिका सुलोचना मरांडी ने बताया कि विभाग के निर्देश पर संबंधित छात्र-छात्राओं को शिक्षकों की देखरेख में साहिबगंज से बस से रांची ले जाया गया है। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं 26 व 27 मार्च को रांची के प्रमुख स्थलों जैसे पार्क, संग्रहालय (म्यूजियम), राजभवन आदि का भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक साबित होगा। इस दौरान उन्हें झारखंड के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक स्थलों के साथ-साथ राज्य की समृद्ध संस्कृति और रीति-रिवाजों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.