शैक्षणिक भ्रमण पर पीएमश्री विद्यालय की 30 छात्राएं रवाना
चक्रधरपुर, सितम्बर 3 -- गोईलकेरा। बुधवार को पीएमश्री बालिका मध्य विद्यालय गोईलकेरा की छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) पर कोलकाता रवाना हुईं। स्कूल की कक्षा सातवीं एवं आठवीं की कुल 30 छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर कोलकाता भेजी गईं। पीएम श्री योजना के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से छात्राओं के साथ प्रधानाध्यापक सतीश प्रधान और शिक्षिका पद्मासिनी प्रधान भी गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस यात्रा के दौरान ऐतिहासिक और वैज्ञानिक स्थलों के अध्ययन के लिए छात्राओं को भ्रमण कराया जाएगा। ओड़िशा की सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाएगा। इसमें कोलकाता के प्रसिद्ध स्थलों जैसे साइंस सिटी, विक्टोरिया मेमोरियल और अन्य ऐतिहासिक धरोहरों का अध्ययन शामिल है। यह भी पढ़ें- विज्ञान ज्योति के तहत छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.