सुल्तानपुर, मार्च 11 -- अखंडनगर। क्षेत्र के श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के विद्यार्थियों और अन्य विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ आयुध निर्माणी प्रोजेक्ट कोरवा (ओएचपीकेआर) अमेठी में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न हुआ। शैलेंद्र चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में यह भ्रमण हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को फैक्ट्री के तकनीकी विशेषज्ञों से उत्पादन, निर्माण प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं को बारीकी को जाना। छात्राओं में आरुषि, आयुषी, अर्पिता, नंदिनी और अंशिका तथा छात्रों में आयुष, अभिज्ञान, राज और शशांक आदि छात्र शामिल रहे। विद्यालय की ओर से भ्रमण प्रभारी दिवाकर दुबे सहयोगी शिक्षिका वर्षा पांडे और रुद्रप्रताप सिंह ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...