गिरडीह, सितम्बर 4 -- गिरिडीह। राज्य परियोजना निदेशालय, झारखंड परियोजना परिषद, रांची के निर्देशानुसार पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय, पचंबा के 30 छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए गुरूवार को कोलकाता रवाना हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि छात्र-छात्राएं बस से धनबाद जंक्शन पहुंचेंगे, जहां से रेल मार्ग से हावड़ा जाएंगे। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान विद्यार्थी साइंस सिटी, विक्टोरिया भवन, इको पार्क, चिड़ियाघर समेत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी मिलेगी। विशेषकर साइंस सिटी में वैज्ञानिक गतिविधियों को करीब से देखने से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी ...