दरभंगा, जून 23 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से बीलिस (सत्र 2025-26) के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। केन्द्रीय पुस्तकालय प्रभारी प्रो. दमन कुमार झा ने छात्रों के साथ आये बिहार विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर चौधरी का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह का शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के हित में है। उन्होंने पुस्तकालय के उद्देश्यों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। मौके पर डॉ. चौधरी ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान होता है। पुस्तकालयों के भ्रमण से पुस्तकालय के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है।उन्होंने यह भी पढ़ें- 448 अतिथि शक्षिकों की सेवा का हुआ नवीनीकरण कहा ...