आरा, मार्च 20 -- पीरो, संवाद सूत्र शैक्षणिक परिभ्रमण के लिये बरांव के स्कूलों से निकलने वाले दल को हरी झंडी दिखाकर पंचायत के मुखिया भाई श्रीराम सिंह यादव ने रवाना किया। उन्होंने बस को हरी झंडी दिखायी। छात्रों को सम्बोधित करते हुए पंचायत के मुखिया श्रीराम सिंह यादव ने कहा कि परिभ्रमण के लिये निकले छात्र सासाराम, बोधगया, राजगीर और पटना के ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों का दर्शन करेंगे और उनके बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...