जौनपुर, फरवरी 16 -- जौनपुर, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत सोमवार को डॉ. दिनेश चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। बसों को बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान से रवाना किया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि छात्राओं को शैक्षिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराकर उनके ज्ञान और अनुभव का विस्तार करना है। प्रशासन की ओर से बसों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रत्येक बस में एक महिला पुलिसकर्मी, एक दरोगा और एक महिला शिक्षिका की तैनाती की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से मेडिकल किट उपलब्ध कराया गया है। सभी वाहनों की फिटनेस जांच कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्राएं विभिन्न विद्यालयों से रवाना होकर वाराणसी के शैक्षणिक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.