बिजनौर, अप्रैल 7 -- नजीबाबाद। नार्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंधन शिक्षा विभाग की ओर से एमबीए व बीबीए के विद्यार्थियों का एक दिवसीय प्राकृतिक शैक्षणिक भ्रमण उत्तराखंड के पर्यटन स्थल रॉबर्स केव (गुच्चू पानी) देहरादून ले जाया गया। एनआईजीसी के एमबीए व बीबीए के विद्यार्थियों का एक दिवसीय प्राकृतिक शैक्षणिक भ्रमण मुक़य्यान मोईन अंसारी के नेतृत्च में रॉबर्स केव (गुच्चू पानी) देहरादून ले जाया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भ्रमण में विभिन्न् गतिविधियों का आयोतन हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. उज्जवल कुमार टांक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सह-पाठ्यक्रमिक आयोजन न केवल तनाव कम करने में सहायक होते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास मे...