औरंगाबाद, मार्च 26 -- मदनपुर प्रखंड के उचौली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत गुरुवार को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में चेईनवादा पंचायत के सरपंच परमानंद सिंह, शिक्षा प्रबंधन समिति की सचिव गीता देवी, प्रधानाध्यापक रवीन्द्र प्रसाद तथा शिक्षक बली कुमार सिंह, चंदन सिंह, हाफिज नौशाद आलम, प्रतिमा कुमारी और जैनब फातिमा सहित अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रवीन्द्र प्रसाद ने कहा कि बोधगया, राजगीर, नालंदा विश्वविद्यालय समेत ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने से छात्रों का बौद्धिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है तथा उन्हें वास्तविक ज्ञान की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिभ्रमण से छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.