हाजीपुर, मार्च 28 -- महुआ,एक संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना के सौजन्य से बच्चों को विभिन्न स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। इस दौरान शनिवार को उन्हें परिभ्रमण के दौरान विज्ञान से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकुंमर के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज चकसिकन्दर पहुंच कर वहां विज्ञान की जानकारियां ली। जहां पर कॉलेज के प्राध्यापकों ने बच्चों को विभिन्न कौशलों एवं यंत्रों का अवलोकन कराया। भ्रमण में प्राचार्य मनोज कुमार सिंह,अभिषेक कुमार राय, कुमारी निशा, अमित कुमार, रवि कुमार, सुरेंद्र राय आदि शिक्षकों के अलावा विद्यार्थी सबा, जेबा, आलिया, प्रिया, शिवम, सुरुचि, मासूम नैना, रेशमी, गोपाल, राहुल आदि शामिल थे। परिभ्रमण के बाद बच्चों ने बताया कि उन्हें विज्ञान और कौशल के बारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.