मधुबनी, मार्च 19 -- मधुबनी। मुख्यमंत्री बिहार परिभ्रमण योजना के तहत गुरुवार को राजनगर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय पिलखवाड़ के छात्र व छात्राओं का जत्था बस द्वारा मिथिला हाट का शैक्षणिक परिभ्रमण किया। छात्रों ने मिथिला हाट में मिथिला के आधुनिक एवं पुरानी संस्कृति को समीप से देखा। खास कर भंसा घर एवं नौकायन का आनंद लिया। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक तरूण कुमार सिन्हा, शिक्षक संतोष पासवान, गौसुल रब्बानी, फिजिकल इंस्ट्रक्टर संजीव कुमार, कुमारी प्रेरणा, विद्या कुमारी, रानी कुमारी, दिव्या शालिनी, किरण देवी, कल्पना कुमारी, संजीव कुमार झा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.