शैक्षणिक परिभ्रमण पर पटना रवाना हुए 88 छात्र
सीवान, अगस्त 11 -- आंदर। इम्मानुएल आवासीय स्कूल आंदर के सीनियर सेक्शन के 88 छात्र-छात्राओं का दल सोमवार को तीन दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण पर पटना के लिए रवाना हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में निदेशक वर्गिस मैथ्यू ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। प्राचार्या मिनी वर्गिस और प्रशासक मनु वर्गिस ने बताया कि परिभ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान, इतिहास और पर्यावरण से जुड़े स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना है। विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों को महत्वपूर्ण मानता है।परिभ्रमण दल में प्राचार्य मिनी वर्गिस, प्रशासक मनु वर्गिस के अलावा शिक्षक विजय प्रसाद, नाग भूषण पांडेय, पवन सिंह, सुजीत कुमार, शालिनी पांडेय और सरिता सिंह शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.