समस्तीपुर, फरवरी 21 -- विभूतिपुर। शैक्षणिक परिभ्रमण के लिये उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकफतेहगंज के छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार के नेतृत्व में नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर एवं राजगीर ले जाया गया। शिक्षक अफरोज आलम अंसारी, विवेक राज अरुण, शिवनाथ ठाकुर, बसंती कुमारी भी साथ थे। परिभ्रमण के लिए विद्यालय के 40 छात्रों में बाल संसद के सदस्य एवं वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया। प्रधानाध्यापक ने कहा की शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्रों का बौद्धिक एवं मानसिक विकास होता है। बच्चे काफी उत्साहित थे उन्होंने कहा कि जिस चीज को वह किताबों में पढ़ा करते थे आज वह खुली आंखों से देखकर अनुभव के साथ ज्ञान को प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.