समस्तीपुर, फरवरी 26 -- सरायरंजन। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा के छात्र-छात्रा गुरुवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर वैशाली की यात्रा पर रवाना हुये। वर्ग अष्टम के चयनित चालीस विद्यार्थियों के साथ बस को प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि शैक्षिक परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान को व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ना है। यह कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकाल कर वास्तविक दुनिया में अवलोकन, प्रत्यक्ष अनुभव और सामाजिक कौशल विकसित करने का साधन है। इस परिभ्रमण में बच्चे विशालगढ़ किला, विश्व शांति स्तूप, म्यूजियम, भगवान महावीर की जन्मस्थली,वासोकुण्ड आदि स्थानों का शैक्षिक अवलोकन करेंगे। एचएम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.