समस्तीपुर, फरवरी 20 -- मोहनपुर। मुख्यमंत्री बिहार परिभ्रमण योजना के तहत शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कन्या राजपुर के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर पटना ले जाया गया। विद्यालय परिसर से रवाना होते वक्त बच्चों के चेहरे पर अपनी ऐतिहासिक विरासत को जानने की उत्सुकता व नई जगह को देखने का उल्लास साफ झलक रहा था। प्रभारी एचएम धीरज कुमार ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव प्रदान कर उनका सर्वांगीण विकास करना है। बच्चों ने भ्रमण के दौरान चिड़िया घर, गोलघर व तारामंडल का भ्रमण किया। मौके पर शिक्षक उदय कुमार शर्मा, सीमा सिंह, कविता तिवारी, खुशबू यादव, लवकुश कुमार, शिक्षा सेवक रामनरेश रजक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.