जहानाबाद, फरवरी 3 -- रतनी , निज संवाददाता कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय शकूराबाद के बच्चियों को मंगलवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर भेजा गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय संचालक अनंत कुमार ने बताया कि 89 बच्चियों की टोली दो बसों पर सवार होकर पटना के चिड़ियाघर बापू टावर सहित कई जगहों पर उन्हें परिभ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक परिभ्रमण से जहां बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। बच्चियों के साथ परिभ्रमण में वार्डन अमृता कुमारी, शिक्षिका अंशुलता कुमारी सहित कई अन्य विद्यालयकर्मी भी साथ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.