शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए छात्र - छात्राओं का दल वैशाली के लिए रवाना
सीवान, मार्च 8 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मिडिल स्कूल कौड़िया वसंती से शनिवार को छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए वैशाली रवाना हुआ। बच्चों से भरी बस को स्कूल के हेडमास्टर डॉ. सुमन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हेडमास्टर ने कहा कि इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को इतिहास और लोकतंत्र की जड़ों से परिचित कराना है। वैशाली को लोकतंत्र की जन्मस्थली माना जाता है। यहां के ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों को देखकर बच्चों को इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं लिच्छवी वैशाली के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन करेंगे और वहां के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। बच्चों के साथ शिक्षक गुलाम गौस, रविरंजन गुप्ता, प्रियंका कुमारी, नीतम कुमारी व अन्य शिक्षक रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.