शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय खजुरा के 40 छात्रों का जत्था रवाना
मधुबनी, मार्च 7 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खजुरा के 40 छात्र-छात्रा व शिक्षकों का जत्था शनिवार को एकदिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर कुमार झा तथा विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव ललिता देवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर छात्रों को विदा किया। मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत छात्रों को दरभंगा के विभिन्न ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों को दिखाया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर कुमार झा ने बताया कि छात्रों को दरभंगा राज प्रांगण, तारामंडल, संग्रहालय सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का परिभ्रमण कराया जाएगा। प्रधानाध्यापक ने बताया कि ऐतिहासिक स्थलों, संग्रहालयों व अन्य दर्शनीय स्थलों को नजदीक से देखने पर बच्चों का बौद्धिक विकास होगा तथा शैक्षणि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.