भभुआ, अगस्त 9 -- युवा पेज की लीड खबर शैक्षणिक गुणवत्ता की निगरानी में स्कूलों की सुस्ती के-सैपी की जुलाई रिपोर्ट में 241 विद्यालयों ने ही भरा प्रपत्र, सिर्फ 82 ने साक्ष्य के साथ पूरा किया अनुपालन इंस्पायर अवार्ड की प्रगति रिपोर्ट भी 51 विद्यालयों तक सिमटी, विभाग ने जताई चिंता भभुआ, नगर संवाददाता।

विद्यालयों की लापरवाही जिले के विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की प्रतिभा व नवाचार को बढ़ावा देने के लिए चल रही योजनाओं की निगरानी में विद्यालयों की लापरवाही सामने आई है। जुलाई 2026 की कैमूर विद्यालय शैक्षणिक प्रदर्शन सूचकांक (के-सैपी) की समीक्षा में जिले के मात्र 241 विद्यालयों ने निर्धारित गूगल प्रपत्र भरा है। इनमें 98 विद्यालयों ने मांगे गए साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए हैं। वहीं, कुल 12 प्रश्नों का उत्तर साक्ष्य के साथ दे...