चाईबासा, अगस्त 7 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय डांगोआपोसी में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीआरएम, चक्रधरपुर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरुण हरिया द्वारा नामित प्रतिनिधि गौरांग पाल, सहायक मंडल अभियंता, डांगोआपोसी ने की। बैठक का संचालन विद्यालय के प्राचार्य एवं सदस्य सचिव विजय कुमार ने किया। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं को मजबूत करने, आधारभूत संरचना के विकास, छात्र सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा विद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने विद्यालय के विकास के लिए सुझाव दिए।इस दौरान सत्र 2026-27 की विकास कार्ययोजना पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: केवि चंद्रपुरा में विद्याल...