घाटशिला, जनवरी 4 -- गालूडीह। मुरली इंटर कॉलेज और मुरली पब्लिक स्कूल के कैलेंडर का एक समारोह के दौरान कॉलेज के शैक्षणिक कैलेंडर का भव्य उद्घाटन विधायक सोमेश सोरेन द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिवार में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में कॉलेज के डॉक्टर पीके मुरली ने अतिथि का नए साल का कैलेंडर प्रारंभ किया। उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि शैक्षणिक कैलेंडर किसी भी शिक्षण संस्थान की योजनाबद्ध कार्यप्रणाली का आधार होता है। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को पूरे शैक्षणिक सत्र की स्पष्ट जानकारी मिलती है। उन्होंने मुरली इंटर कॉलेज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस कैलेंडर में शैक्षणिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.