जहानाबाद, अप्रैल 7 -- मॉडल स्कूल के सम्बंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने की बैठक जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिले के सभी सात प्रखंडों के मॉडल स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक हुई। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु मॉडल स्कूलों का सफल क्रियान्वयन और शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया पर विशेष चर्चा की गई। डीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नामांकन का कार्य पूरी तरह सुचारू, सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र छात्र को प्रक्रियागत जटिलताओं के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए और सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय प्रबंधन को बेहतर बनाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.