बगहा, मार्च 18 -- भितहां, एक प्रतिनिधि। शैक्षणिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को बेतिया जिला मुख्यालय में सम्मानित किया गया। इस दौरान भितहा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बढई टोला की प्रधान शिक्षिका आरती श्रीवास्तव के उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। बताया गया कि शिक्षिका लंबे समय से विद्यालय में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के साथ- साथ उनके समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत रही हैं। विद्यालय के छात्रों को पढ़ाई के साथ -साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मदारियों के प्रति भी जागरूक करती रही है। उनके प्रयास से विद्यालय का माहौल बेहतर हुआ है। छात्रों में पढ़ाई के प्रति बेहतर रूचि देखी गयी है। सम्मान प्राप्त करने बाद उक्त शिक्षिका ने कहा कि यह सम्मान पूरे भितहा प्रखंड एवं शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.