वाराणसी, अगस्त 14 -- सारनाथ (वाराणसी)। शैक्षणिक एवं अनुसंधान में सहयोग के लिए केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान एवं केंद्रीय सिद्ध अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। इस एमओयू पर तिब्बती संस्थान के कुलपति प्रो. वांगचुक दो नेगी एवं केंद्रीय सिद्ध अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार के महानिदेशक प्रो. एन जे मुथुकुमार ने हस्ताक्षर किया। यह रणनीतिक साझेदारी पारंपरिक चिकित्सा एवं विज्ञान के साझा क्षेत्रों में शैक्षणिक आदान प्रदान तथा सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देगी। संस्थान की कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा ने कहा कि यह सहयोग सोवा रिग्पा एवं सिद्ध जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक नैदानिक एवं अनुसंधान के ढांचों के साथ समन्वित करने की दिशा में एक नई एवं महत्वपूर्ण शुरुआत के प्रतीक है। ...