रुडकी, फरवरी 17 -- कोर यूनिवर्सिटी में द्वितीय दीक्षांत समारोह में मंगलवार को मुख्य अतिथि राज्यपाल गुरमीत सिंह ने छात्रों का उत्सावर्धन कर 18 छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। समारोह में कुल 650 से अधिक छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी गई। बीकॉम ऑनर्स की आयुषी पंवार ने विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक 9.9 सीजीपीए प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि एमसीए के हनी चौधरी और डिप्लोमा सिविल डोना चौहान समेत अन्य स्वर्ण पदक विजेता रहे। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप जलाने और कुलगीत के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अजय शर्मा ने की। ग्लोबल टेलीकॉम एंड एजुकेशन एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. एनके गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट जेसी जैन और वाइस प्रेसिडेंट डॉ. श्रीयांस जैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.