चित्रकूट, अगस्त 28 -- चित्रकूट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में समग्र शिक्षा अभियान एवं निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें प्रधानाध्यापकों की प्रशासनिक, वित्तीय, शैक्षणिक एवं नेतृत्व क्षमताओं को सशक्त करने के साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य संवर्द्धन पर जोर दिया गया। डायट प्राचार्य डायट बीके शर्मा ने कहा कि विद्यालय का नेतृत्व करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। आज शिक्षा के क्षेत्र में नित-नए और सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। निपुण भारत मिशन, पूर्व प्राथमिक शिक्षा व बालवाटिका जैसे अभियानों के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा एक नए दौर से गुजर रही है। इन राष्ट्रीय लक्ष्यों को धरातल पर शत-प्रतिशत उतारने और परिषदीय विद्यालयों की तस्वीर बदलने की मुख्य जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों के कंधों पर है।...