बांका, जनवरी 23 -- बांका, एक संवाददाता। भागलपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक मो अहसन द्वारा गुरुवार को बांका प्रखंड अंतर्गत उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। विद्यालय में नामांकित बच्चों की स्कूल ड्रेस में शत-प्रतिशत उपस्थिति देखकर शिक्षा उपनिदेशक ने प्रसन्नता व्यक्त की और इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विद्यालय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है, ऐसे में उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह द्वारा हासिल की गई यह उपलब्धि अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बच्चों से संवाद भी किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा उपनिदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.