आजमगढ़, जनवरी 29 -- आजमगढ़,संवाददाता। जाफरपुर स्थित जिला बेसिक अधिकारी कार्यालय परिसर से दस परिषदीय स्कूलों के करीब 150 बच्चे दो बसों से गुरुवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। शैक्षणिक भ्रमण दल को बीएसए राजीव पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के कंपोजिट विद्यालय चकगोरिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जाफरपुर, कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर,कंपोजिट विद्यालय असरफपुर, कंपोजिट विद्यालय मतौलीपुर समेत दस विद्यालयों के करीब 150 छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को सारनाथ, वाराणसी का भ्रमण किया। बच्चों ने सारनाथ स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों, पुरातत्व संग्रहालय, चिड़ियाघर आदि का अवलोकन किया। शिक्षकों ने छात्रों को ऐतिहासिक महत्व, भारतीय संस्कृति और विरासत संरक्षण के प्रति जागरूक किया। भ्रमण दल के साथ एसआरजी रामबदन यादव,डॉ. जयशंकर सिंह, रीना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.