मिर्जापुर, मई 25 -- मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने रविवार को संयुक्त रूप से मड़िहान के देवरी में निर्माणाधीन मां विन्ध्यवासिनी विंध्य विश्वविद्यालय निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने शैक्षणिक और एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण के प्रगति की जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने एक-एक भवन में जाकर सिविल, इलेक्ट्रिकल और फिनिशिंग कार्य की गुणवत्ता के साथ प्रगति का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने मौके पर मजदूरों, राज मिस्त्रियों की संख्या कम पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। तत्पश्चात मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, भवन निर्माण खण्ड के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशासनिक भवन और एकेडमिक के सभी ब्लाक अधिकतम 20 जून तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावन...