नई दिल्ली, मई 22 -- बालों से जुड़ी प्रॉब्लम्स आजकल काफी कॉमन हो गई हैं। कभी बालों का झड़ना, पतला होना, ग्रोथ रुक जाना या असमय बालों का सफेद होना; इनमें से कोई ना कोई समस्या ज्यादातर लोगों को है। महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स भी खास कोई रिजल्ट शो नहीं करते, वहीं ज्यादातर होम रेमेडीज भी या तो बनाने में काफी मुश्किल होती हैं या उनका असर भी बड़ा धीमा होता है। ऐसे में बालों को ले कर टेंशन लेना तो बनता है। लेकिन अब आपको सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज आपके साथ बड़ा ही सिंपल और इफेक्टिव हैक शेयर कर रहे हैं। इसके लिए आपको बस सरसों के तेल में 4 चीजें मिक्स करनी हैं और बालों में अप्लाई करना है। इसके फायदे और इस्तेमाल आइए डिटेल में जानते हैं।सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें अगर आपके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं, समय से पहले सफे...