नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में रनों का मेला लगा हुआ है। पहले मुकाबले को छोड़कर अभी तक खेले गए अन्य तीनों मुकाबलों में 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है। वेस्टइंडीज ने तो दूसरे टी20 में 250 रन का मुश्किल टारगेट चेज करके भी दिखाया है। ऐसे में IND vs WI टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त रेस देखने को मिल रही है। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप सीरीज में दूसरा शतक जड़ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत में शतक जड़ने के बाद उन्होंने चौथे टी20 में एक और शतक जड़ा। बता दें, टी20 सीरीज से पहले भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज भी खेली गई थी, जिसके आखिरी दो मुकाबलों में होप ने बैक टू बैक दो शतक जड़े थे। भारत दौरे पर इसी के साथ वह अभी तक कुल 4 शतक जड़ चुके हैं। ह...