नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप के लिए भारत दौरा किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा। यही वजह है कि क्रिकेट के गलियारों में कहा जा रहा है कि यह टूर उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। भारत दौरे पर खेले कुल 8 मैचों में उन्होंने 539 रन बनाए। वनडे और टी20 सीरीज दोनों में उन्होंने 2-2 शतक लगाए। वनडे सीरीज में वह एक प्लेयर ऑफ द मैच जीतने में कामयाब रहे, जबकि टी20 सीरीज में उन्हें दो बार इस अवॉर्ड से नवाजा गया। भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई और वह यहां होप प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। यही वजह है कि वेस्टइंडीज का यह भारत दौरा होप के करियर को नई दिशा दे सकता है। यह भी पढ़ें- ईशान किशन की '300' के धाकड़ क्लब में एंट्री, युवराज-अभिषेक के साथ बनाई जगहहोप ने भारत दौरे पर किया वो कारनामा जिसे पहले करने...