अयोध्या, जून 6 -- अयोध्या, संवाददाता। राम मंदिर परिसर में निर्मित लगभग सभी उप मंदिरों के शिखरों पर ध्वजारोहण का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब केवल शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होना शेष है। शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह 23 जून को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने और ध्वजारोहण करने की सहमति प्रदान कर दी है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से उन्हें औपचारिक आमंत्रण भेजा जा चुका है। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के साथ ही राम मंदिर परिसर के सभी उप मंदिरों पर ध्वजा स्थापना का कार्य पूर्ण हो जाएगा। कार्यक्रम में अयोध्या म...