अयोध्या, अप्रैल 30 -- अयोध्या। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेषनाथ दुबे के निधन पर पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर शोक सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह एवं संचालन जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया। शोकसभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने शेषनाथ के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पार्टी का सच्चा सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे साथी के खोने का गम हमेशा रहेगा। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए उनके निधन को अपूर्णनीय क्षति करार दिया। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को आघात लगा है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्र, अनिल तिवारी, अश्वनी सिंह मधुर, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, गिरीश तिवारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.