शेव के बाद मिनटों में शांत होगी जलन, घर की ये 5 चीजें आएंगी काम
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- शेव करने के बाद चेहरे पर हल्की जलन, लालपन या खुजली होना बहुत कॉमन है। कई बार त्वचा इतनी सेंसेटिव हो जाती है कि उसे छूने पर भी चुभन महसूस होने लगती है। ऐसे में ज्यादातर लोग तुरंत कोई तेज खुशबू वाला लोशन लगा लेते हैं, जिससे कई बार परेशानी और बढ़ जाती है। अगर शेव के बाद त्वचा को सही देखभाल मिले, तो वह जल्दी नॉर्मल हो सकती है। इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। घर की रसोई में मौजूद एलोवेरा, नारियल का तेल, शहद, सेब का सिरका और खाने वाला सोडा जैसी चीजें त्वचा को आराम देने में मदद कर सकती हैं।1. एलोवेरा जेल लगाएं एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने के लिए जाना जाता है। इसमें ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो जलन और लालपन को कम करने में मदद करते हैं।कैसे करें इस्तेमाल? ताजा एलोवेरा का जेल निकालें। शेव के बाद साफ और सूखी त्वचा पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.