संभल, दिसम्बर 10 -- शहर में बढ़ती सर्दी को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने रोडवेज बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा और मुरादाबाद रोड पर बने सिटी शेल्टर होम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठंड से राहत पाने आए लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने रोडवेज बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा में अधिशासी अधिकारी ने व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने वहां साफ-सफाई, पानी की पर्याप्त व्यवस्था, तथा डस्टबिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि कड़ाके की ठंड में आश्रय लेने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके बाद मुरादाबाद रोड पर बने शेल्टर होम का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.