कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चिड़ियाघर में गर्म होते मौसम का असर पशु-पक्षियों पर भी पड़ रहा है। खासकर मांसाहारी जानवरों को बदहजमी की समस्या हो रही है। लिहाजा, चिड़ियाघर के डॉक्टर भोजन में मांस की मात्रा कम कर रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो अगले कुछ दिनों में चिड़ियाघर में जानवरों का नया डाइट चार्ट लागू हो जाएगा। शेर-बाघ और तेंदुआ के शरीर का तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। हालांकि, अभी मौसम 34-35 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास है, लेकिन मौसम के बदलाव का असर बिग कैट प्रजाति जैसे शेर, बाघ और तेंदुआ पर पड़ रहा है। सर्दी में शेर, बाघ को भोजन में 10-10 किग्रा मास देते हैं जबकि, गर्मी में 8-8 किग्रा मांस दिया जाता है। मंगलवार के दिन इन शेर-बाघ का उपवास होता है। इन्हें पीने के लिए पानी दिया जाता है। तेंदुए को 5-6 किग्रा मांस भो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.