शेर के कब्जे में 30 मिनट रहने के बाद भी कैसे जिंदा बच गया, शख्स ने खुद बताया; VIDEO
भावनगर, जुलाई 7 -- गुजरात के भावनगर जिले में अपनी गाय चराने गए किसान के साथ बड़ी अनहोनी टल गई। एक शेर ने उस पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 30 मिनट तक वो शेर से खुद को छुड़ाने की कोशिश करता दिखा। इस घटना में किसान की जान बच गई। वन अधिकारियों के मुताबिक, किसान की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। किसान ने बाद में मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि कैसे 30 मिनट बाद भी वह शेर के चंगुल से जिंदा बचकर निकल आया। घटना सोमवार सुबह पालिताना तालुका के गरजिया गांव में उस समय हुई, जब कालूभाई परमार नामक किसान अपनी गाय को चारा देने गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर जमीन पर लेटे एक व्यक्ति पर हमला कर रही है। किसान का हाथ शेर के जबड़े पर है। वहीं, आस-पास के लोग शेर को भगाने के लिए शोर मचा रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.