शामली, अप्रैल 22 -- कैराना। उर्दू अदब की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अंजुमन गुलिस्तान-ए-उर्दू अदब की ओर से एक भव्य शेरी नशिस्त का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय शायरों ने अपने कलाम पेश कर समां बांध दिया। मंगलवार रात नगर के मोहल्ला अफगानान स्थित आरिफ खान कमर के आवास पर अंजुमन गुलिस्तान-ए-उर्दू अदब की ओर से मरहूम शायर चौधरी रियासत अली की याद में शेरी नशिस्त का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मरहूम उस्ताद शायर नसीम खान के भाई खुर्शीद खां ने की, जबकि नशिस्त का शुभारंभ कारी मुज़म्मिल ने नात-ए-पाक पेश कर किया। संचालन मास्टर अतीक शाद द्वारा किया गया। शेरी महफिल में नगर के विभिन्न शायरों ने अपने-अपने शानदार अशआर पेश किए, जिस पर उपस्थित श्रोताओं ने जमकर वाहवाही की। अध्यक्षता कर रहे खुर्शीद खां ने कहा कि उर्दू को विस्तार देने के लिए इस प्रकार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.