शेरशाह-हसन सूर शाह के मकबरे के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्माण
सासाराम, सितम्बर 3 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सासाराम के ऐतिहासिक शेरशाह सूरी एवं हसन सूर शाह के मकबरे के प्रतिबंधित एवं विनियमित क्षेत्र में कथित अनधिकृत निर्माण का मामला सामने आया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) सासाराम उप-मंडल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम को पत्र भेजा है। एएसआई ने निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है। नोटिस और पुलिस शिकायत के बावजूद कुछ दिनों के अंतराल के बाद दोबारा निर्माण शुरू किए जाने पर एएसआई ने चिंता जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.