सासाराम, मई 9 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेरशाह सूरी महोत्सव 2026 के मौके पर इस वर्ष 21 व 22 मई को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाएंगे। महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से रील प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। जिसकी तिथि अब 15 मई तक बढ़ा दी गई है। जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष रंजन ने बताया कि डीएम के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता का विषय शेरशाह सूरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को 30 सेकेंड से लेकर 1.30 मिनट तक की रील तैयार करनी होगी। रील भेजने के लिए प्रतिभागियों को अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ ईमेल shershahsurimahotsavreel@gmail.com पर भेजना होगा। यह भी पढ़ें- फिल्म बनाएं, ईनाम पाए इसके अलावे रील को गूगल ड्राइव पर अपलोड कर उसका लिंक भी ईमेल के मा...