शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुन: निर्गत करने की मांग पर धरना जारी
साहिबगंज, मई 7 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुन: निर्गत करने की मांग को लेकर बरहड़वा प्रखंड कार्यालय परिसर में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के बैनर तले जारी बेमियादी धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। लगातार चार दिनों से समुदाय के लोग धरनास्थल पर डटे हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने पर आंदोलनकारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि शेरशाहबादी समुदाय झारखंड सरकार की ओबीसी सूची में शामिल है, इसके बावजूद सालों से समुदाय के लोगों को जाति प्रमाण पत्र से वंचित रखा जा रहा है। इसका सबसे अधिक असर छात्रों और युवाओं पर पड़ रहा है, जो शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों में आरक्षण के लाभ से वंचित हो रहे हैं। इधर, समाज के लोगों से अधिक संख्या में धरनास्थल पहुंचकर आंदोलन को मजबूत करने की अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.