साहिबगंज, मई 19 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में शेरशाहबादी समुदाय की ओर से शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुन: निर्गत करने की मांग को लेकर जारी धरना प्रदर्शन मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रहा। धरना में बड़ी संख्या में समुदाय की युवतियां व छात्राएं शामिल हुईं। धरना स्थल पर मंगलवार को मुख्य रूप से पाकुड़ के पूर्व विधायक सह एआईएमआईएम नेता अकिल अख्तर मौजूद थे। उन्होंने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को जायज बताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र केवल एक कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि उनकी पहचान और अधिकार का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- रामाधीन कॉलेज में एबीवीपी के छात्रों का प्रदर्शन, की तालाबंदी उन्होंने कहा कि समुदाय के युवाओं के भविष्य, शिक्षा व रोजगार पर इसका सीधा प्रभाव पड़ र...