शेरशाहबादी जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग पर बाइक रैली
साहिबगंज, मई 2 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुन: निर्गत करने की मांग को लेकर आगामी चार मई से बरहरवा प्रखंड परिसर में प्रस्तावित बेमियादी धरना-प्रदर्शन के समर्थन में शनिवार को शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक रैली निकालकर लोगों को आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। मौके पर समाज के लोगों से 4 मई से शुरू होने वाले धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। मौके पर आजमाइल शेख, इंतखाब आलम, फहीम शेख, नईम अख्तर, आफताब आलम, शाहीन अख्तर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.