नैनीताल, अगस्त 11 -- नैनीताल, संवाददाता। शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने कॉलेज में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा।शेरवुड के अली अब्बास रजा ने 20 वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में जियान हजारिका ने 64 वें मिनट में गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। मॉडर्न स्कूल के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। मैच के बाद शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान मुख्य अतिथि ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्य ए रिचर्ड मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Nainital News: शेरवुड और मॉडर्न स्कूल के बीच होगा सॉकर टूर्नामेंट का फाइनल शेरवुड के जियान हजारिका को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। शेरव...