नैनीताल, जून 3 -- नैनीताल, संवाददाता। शेरवुड कॉलेज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल हरकीरत सिंह रहे।समारोह का शुभारंभ स्केटिंग प्रदर्शन से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके बाद तैराकी प्रतिभागियों ने तैराकी के विविध कौशलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित स्वदेशी तकनीकों के मॉडल प्रदर्शित किए गए, वहीं ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों पर जागरूकता संदेश भी दिए। अंतरिक्ष विज्ञान खंड में चंद्रयान और गगनयान के मॉ...