शेरवुड की फुटबॉल प्रतियोगिता में लॉरेंस और पाइनग्रोव विजयी
नैनीताल, अगस्त 8 -- नैनीताल, संवाददाता। शेरवुड कॉलेज नैनीताल में चल रहे शेरवुड इन्वीटेशनल सॉकर टूर्नामेंट-2026 के दूसरे दिन शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में लॉरेंस स्कूल सनावर ने बिशप कॉटन स्कूल शिमला को 4-1 से पराजित किया। लॉरेंस स्कूल की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले आदित्य को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।दिन के दूसरे मुकाबले में बिरला विद्या मंदिर नैनीताल और पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। रोमांचक मुकाबले में पाइनग्रोव स्कूल ने 3-2 से जीत दर्ज की। शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना को मजबूत करती हैं। यह भी पढ़ें- Nainital News: भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने 3-0 से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.