अलवर, अप्रैल 24 -- राजस्थान में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के लिए शेरवानी खरीदने निकले दूल्हे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। इस घटना के विरोध में लोग पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतर गए। पुलिस की नाकेबंदी के बीच खुद को घिरता देख अपहरणकर्ता दूल्हे को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। अलवर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र के रामबास गांव से देर शाम को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां शादी से ठीक पहले दूल्हे का बदमाशों द्वारा अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि महेश यादव की शादी 26 अप्रैल को आगरा जिले के करकड़ा गांव में तय थी। शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब दूल्हे के अपहरण की खबर गांव में पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.